प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- क्षमता निर्माण आयोग द्वारा देश में 2-8 अप्रैल, 2026 तक ‘साधना सप्ताह 2026’ मनाया जा रहा है
- यह पहल भारत की प्रशासनिक सेवाओं के पूरे तंत्र में क्षमता निर्माण के सबसे बड़े साझा प्रयासों में से एक है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 से 8 अप्रैल 2026 तक क्षमता निर्माण आयोग द्वारा देश में ‘साधना सप्ताह 2026’ मनाया जा रहा है
- यह पहल भारत की प्रशासनिक सेवाओं के पूरे तंत्र में क्षमता निर्माण के सबसे बड़े साझा प्रयासों में से एक है ।
- यह पहल दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों से मेल खाती है: क्षमता निर्माण आयोग का स्थापना दिवस और मिशन कर्मयोगी के पांच वर्ष पूरे होना।
- साधना सप्ताह का अर्थ है राष्ट्रीय उन्नति के लिए अनुकूलनीय विकास और मानवीय योग्यता को सशक्त बनाना।
- यह पहल केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, तथा 250 से अधिक प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण संस्थानों को एक साझा राष्ट्रीय क्षमता निर्माण प्रयास में एक साथ लाएगी।
- देश भर के प्रशासनिक अधिकारी क्षमता निर्माण के ऐसे सुनियोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिन्हें ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ज़रूरी दक्षताओं को विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2249119®=3&lang=2