प्रश्न – मार्च, 2023 में भारत सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए 7 पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपरैल (पीएम मित्रा) पार्क स्थापित करने के लिए स्थलों की घोषणा की। विकल्प में घोषित स्थलों में कौन शामिल नहीं है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) तेलंगाना
(c) तमिलनाडु
(d) हरियाणा
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

- ये 7 स्थल 13 राज्यों से प्राप्त हुए 18 प्रस्तावों में से चुने गए हैं।
- इन पार्कों के माध्यम से लगभग 70000 करोड़ रुपये के निवेश और 20 लाख रोजगार सृजन की परिकल्पना की गई है।
- परियोजनाओं के कार्यान्वयन की निगरानी वस्त्र मंत्रालय करेगा।
- परियोजनाओं के कार्यान्वयन की निगरानी हेतु केंद्र और राज्य सरकार के स्वामित्व वाली एक स्पेशल परपज व्हीकल (एसवीवी) प्रत्येक पार्क के लिए स्थापित की जाएगी।
- वस्त्र मंत्रालय पार्क एसपीवी के विकास हेतु पंूजीगत सहायता के तौर पर प्रति पार्क 500 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
लेखक – विजय
संबंधित लिंक भी देखें…