सातवीं द्विमासिक मौद्रिक नीति, 2019-20

Seventh Bi-monthly Monetary Policy Statement, 2019-20

प्रश्न-27 मार्च , 2020 को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने सातवीं द्विमासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2019-20 जारी की । इसके तहत रेपो दर में कितने आधार अंकों की कमी की गई है –
(a) 25
(b) 50
(c) 75
(d) 65
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 27 मार्च, 2020 को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति द्वारा सातवीं द्विमासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य (7th Bi-Monthly Monetary Policy Statement), 2019-20 जारी किया।
  • उल्लेखनीय है की यह मौद्रिक नीति वक्तव्य आरबीआई द्वारा कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में जारी किया गया है।
  • गौरतलब है कि आरबीआई ने अपनी इस मौद्रिक नीति वक्तव्य में चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत रेपो दर को 75 आधार अंक कम करके 5.15 से 4.40 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।
  • चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत रिवर्स रेपो रेट को 90 आधार अंक कम करके 4.90 प्रतिशत से 4.00 प्रतिशत किया गया।
  • परिणामस्वरूप सीमांत स्थायी सुविधा दर (MSF) तथा बैंक दर को 5.40 प्रतिशत से कम करके 4.65 प्रतिशत किया गया है।
  • अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के नकद आरक्षित अनुपात (CRR) को परिवर्तित करते हुए 4 प्रतिशत से 3 प्रतिशत करने का निर्णय लिया।
  • इसके अलावा मौद्रिक नीति समिति अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के प्रभाव को कम करने के लिए निम्न निर्देश दिए-
  • सभी वाणिज्यिक बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को 1 मार्च 2020 तक की अवधि से बकाया लोन की किस्तों के भुगतान पर अगले 3 महीने की मोहलत देने का निर्णय।
  • सभी लोन देने वाली संस्थाओं को वर्किंग कैपिटल लोन पर ब्याज के भुगतान पर 3 महीने की मोहलत देने का निर्णय।
  • इस छूट से लाभार्थियों की क्रेडिट हिस्ट्री पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा
  • कोविड-19 के प्रकोप के कारण वित्तीय वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद का 5% अनुमान जोखिम में है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.rbi.org.in/Scripts/bs_viewcontent.aspx?Id=3847