प्रश्न – 14 अक्टूबर, 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस शहर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का नया हब स्थापित करने की घोषणा की?
(a) लखनऊ (b) अयोध्या
(c) वाराणसी (d) प्रयागराज
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 अक्टूबर, 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानेसर, गुरुग्राम में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का नया हब स्थापित किया जाएगा।
- यह मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद और जम्मू में संचालित छह एनएसजी केन्द्रों के अतिरिक्त होगा, जहां एनएसजी कमांडो पूरे वर्ष चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं।
- यह सेंटर 141 करोड़ रूपए की लागत से 8 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।
- इस स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर (S.O.T.C.) में न सिर्फ एनएसजी बल्कि देशभर के पुलिसबलों में स्थापित आतंकवादरोधी दस्तों को अत्याधुनिक तकनीक के साथ प्रशिक्षित कर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…