सागर बंधु अभियान

प्रश्न – मार्च,2026 में भारतीय सेना ने सागर बंधु अभियान के अंतर्गत किस देश में एक पुल परियोजना शुरू की है?
(a) थाईलैंड (b) म्यामांर
(c) श्रीलंका (d) भूटान
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • मार्च,2026 में भारतीय सेना ने सागर बंधु अभियान के अंतर्गत श्रीलंका में एक पुल परियोजना शुरू की है
  • यह पुल राजधानी कोलंबो को पुट्टलम के आर्थिक केंद्र से जोड़ता है।
  • यह परियोजना श्रीलंका के बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और संपर्क व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भारत की इंजीनियरिंग सहायता का प्रतिनिधित्व करती है।
  • भारतीय सेना आमजनों, वस्तुओं और आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने में मदद कर रही है।
  • उल्लेखनीय है की भारतीय सेना, सागर बंधु अभियान के तहत श्रीलंका को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री प्रदान करना जारी रखे हुए है।
  • यह अभियान हिंद महासागर क्षेत्र में देश की मजबूत क्षेत्रीय क्षमता, सहयोगात्मक सुरक्षा की दृष्टि और मानवीय साझेदारी को प्रतिबिंबित करता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/indian-army-launches-major-bridge-project-in-sri-lanka-under-operation-sagar-bandhu