सागरमाथा संवाद, 2025

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिये –
1. 16 से 18 मई 2025 तक सागरमाथा संवाद, 2025 काठमांडू में आयोजित होगा
2. इसका मुख्य विषय – ‘जलवायु परिवर्तन, पर्वत और मानवता का भविष्य’ है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही नहीं है
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 से 18 मई, 2025 तक सागरमाथा संवाद, 2025 काठमांडू,नेपाल में आयोजित होगा
  • यह नेपाल सरकार द्वारा आयोजित एक फ्लैगशिप द्विवार्षिक कार्यक्रम है
  • इसका मुख्य विषय – ‘जलवायु परिवर्तन, पर्वत और मानवता का भविष्य’ है
  • इसमें राज्य सरकार के प्रमुखों, सांसदों, नीति निर्माताओं, निजी क्षेत्र, विचारकों, शिक्षाविदों, महिलाओं, युवाओं और वैश्विक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है, ताकि प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर सहयोग, विचारों के आदान-प्रदान और अनुभवों को साझा करने के तरीकों पर चर्चा की जा सके।
  • संवाद में पेरिस समझौते के अनुसार वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने की आवश्यकता, पहाड़ों में समुदाय के नेतृत्व वाली जलवायु पहल, स्वच्छ ऊर्जा का दोहन, पर्वतीय जोखिम आकलन और निगरानी पर विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रकाश डाला जाएगा।
  • एशियाई विकास बैंक के अनुसार, नेपाल जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील शीर्ष पांच देशों में शामिल है।
  • जलवायु परिवर्तन न केवल एक वैश्विक चुनौती है बल्कि एक वैश्विक खतरा भी है।
  • यह संवाद वह आयोजन है, जो इस वर्ष नवंबर में ब्राजील में आयोजित होने वाले सीओपी 30 और 29 मई से 01 जून, 2025 तक ताजिकिस्तान गणराज्य में आयोजित होने वाले ग्लेशियर संरक्षण के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पूरक होने की उम्मीद है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sagarmathasambaad.org/launching-of-the-sagarmatha-sambaad/

https://www.aninews.in/news/world/asia/nepal-to-invite-global-leaders-for-sagarmatha-sambaad-on-climate-change20250324190918

https://www.un-glaciers.org/en/international-conference