‘साउथ एशिया फ्लैश फ्लड गाइडेंस’ सर्विस की शुरुआत

प्रश्न-हाल ही में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा ‘साउथ एशिया फ्लैश फ्लड गाइडेंस सर्विस’ की शुरुआत की गई। इसमें निम्न में से कौन-कौन से देश शामिल हैं।
(a) भारत, श्रीलंका, मालदीव और पाकिस्तान
(b) भारत, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और भूटान
(c) भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका
(d) भारत, म्यांमार, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22 अक्टूबर, 2020 को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. राजीवन द्वारा दक्षिण एशियाई देशों के लिए अपनी तरह का पहला ‘फ्लैश फ्लड गाइडेंस सर्विस’ की शुरुआत की गई।
  • यह सेवा भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका को अपनी सुविधाएं प्रदान करेगा।
  • इस सेवा द्वारा सदस्य देशों को आने वाली बाढ़ के बारे में मार्गदर्शन खतरे (6 घंटे पहले) और जोखिम (24 घंटे पहले) के रूप में प्रदान किया जायेगा।
  • फ्लैश फ्लड बहुत अधिक ऊफान के साथ छोटी तबाही वाली अत्यधिक अवधि घटनायें होती हैं। आमतौर पर फ्लैश फ्लड और वर्षा के बीच की अवाही छः घंटे से कम होती है।
  • विश्व विज्ञान संगठन (WMO) की पंद्रहवीं कांग्रेस ने वैश्विक कवरेज के साथ एक स्थानीयकृत फ्लैश फ्लड गाइडेंस सिस्टम (FFGS) परियोजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दी थी।
  • यह भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा डिजाइन की गई एक मजबूत प्रणाली है, जो 4Km×4Km के रिजाल्यूशन के साथ वाटरशेड स्तर पर अग्रिम रूप से 6-12 घंटे के लिए बाढ़ की चेतावनी के लिए आवश्यक सूचना प्रदान करती है।

लेखक-राजेंद्र कुशवाहा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1667043#:~:text=Dr.,Lanka%20on%2022%20October%202020.&text=Bidyut%20Kumar%20Saha%20(Hydrological%20Advisor,PR%20of%20Bangladesh%20to%20WMO).

http://newsonair.com/News?title=Ministry-of-Earth-Sciences-dedicates-Flash-Flood-Guidance-services-for-South-Asian-countries&id=402907