साइबर सुरक्षित महिला अभियान

प्रश्न-3 जनवरी, 2020 को महाराष्ट्र सरकार ने किसकी जयंती को चिह्नित करने के लिए पूरे राज्य में साइबर सुरक्षित महिला अभियान शुरू किया है?
(a) लोकमान्य तिलक
(b) छत्रपति शिवाजी
(c) साबित्रीबाई फुले
(d) शम्भाजी गायगवाड़
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 3 जनवरी, 2020 को महाराष्ट्र सरकार ने समाजसेविका साबित्रीबाई फुले की जयंती को चिह्नित करने के लिए साइबर सुरक्षित महिला अभियान (Cyber Safe Women Campaign) का शुभारंभ किया।
  • यह अभियान राज्य के सभी जिलों में शुरू किया गया है।
  • इस अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों में साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराधों को कम करना है।
  • साइबर क्राइम पुलिस राज्य भर में प्रस्तुतियों और व्याख्यान आयोजित करेगी।
  • साइबर अपराधों में पीछा करना, तस्वीर लगाना, ऑनलाइन शोषण और मान हानि, सेक्टोरेशन, पोर्नोग्राफी, चाइल्ड पार्नोग्राफी, मैट्रिमोनियल और डेटिंग ऐप्स धोखाधड़ी शामिल है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://newsonair.nic.in/Main-News-Details.aspx?id=377063

https://www.jagranjosh.com/current-affairs/maharashtra-launches-cyber-safe-women-initiative-1578033411-1