प्रश्न – निम्नलिखित में से ‘साइबर जागो’ कार्यक्रम के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह कार्यक्रम पंजाब पुलिस की साइबरक्राइम शाखा द्वारा 28 अक्टूबर, 2025 को शुरू किया गया।
(b) इस पहल के तहत राज्यभर के लगभग चार लाख (4 लाख) स्कूली बच्चों तक साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी वर्कशॉप्स और प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से पहुँचाई जाएगी।
(c) यह पहल स्पेशल डीजीपी (कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन) गुरप्रीत देओ द्वारा औपचारिक रूप से शुरू की गई।
(d) यह अभियान एनजीओ स्पेस2ग्रो और साइबरसिक्योरिटी फर्म्स स्टारलाईट डेटा सॉल्यूशंस तथा साइबरकॉप्स कंप्लायंस सॉल्यूशंस के सहयोग से चलाया जा रहा है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 अक्टूबर, 2025 को पंजाब पुलिस की साइबरक्राइम शाखा ने ‘साइबर जागो’ नामक एक राज्यव्यापी प्रमुख कार्यक्रम की शुरुआत की है।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल के बच्चों में इंटरनेट सुरक्षा और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के प्रति जागरूकता फैलाना है।
- यह पहल स्पेशल डीजीपी (कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन) गुरप्रीत देओ द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से शुरू की गई।
- यह कार्यक्रम राज्यभर में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।
- यह अभियान एनजीओ स्पेस2ग्रो और साइबर सिक्योरिटी फर्म्स स्टारलाईट डेटा सॉल्यूशंस और साइबरकॉप्स कंप्लायंस सॉल्यूशंस के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
- इस पहल के तहत राज्यभर के लगभग पांच लाख (5 लाख) स्कूली बच्चों तक साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी वर्कशॉप्स और प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से पहुँचाई जाएगी।
- कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, साइबर बुलिंग, और व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा जैसे विषयों पर शिक्षित करना है, ताकि वे डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रूप से सहभागिता कर सकें।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…