साइटेक का अधिग्रहण

प्रश्न-अप्रैल‚ 2022 में प्रौद्योगिकी समाधान कंपनी साएंट ने अपना कारोबार आधार बढ़ाने हेतु फिनलैंड स्थित वैश्विक संयंत्र एवं उत्पाद इंजीनियरिंग सेवा कंपनी साइटेक का लगभग कितनी राशि में अधिग्रहण करने की घोषणा की है?
(a) 600 करोड़ रुपये
(b) 650 करोड़ रुपये
(c) 700 करोड़ रुपये
(d) 800 करोड़ रुपये
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • अप्रैल‚ 2022 में प्रौद्योगिकी समाधान कंपनी साएंट ने अपना कारोबार आधार बढ़ाने हेतु फिनलैंड स्थित वैश्विक संयंत्र एवं उत्पाद इंजीनियरिंग सेवा कंपनी साइटेक का अधिग्रहण करने की घोषणा की।
  • अधिग्रहण का यह सौदा पूर्णत: नकद होगा।
  • इस सौदे का लेन-देन मूल्य लगभग 800 करोड़ रुपये होगा।
  • साएंट के अनुसार‚ यह किसी भारतीय इंजीनियरिंग सेवा कंपनी द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है।
  • स्वयं साएंट द्वारा किया जाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा।
  • इस सौदे के चालू तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।
  • इससे जर्मनी‚ फ्रांस के साथ फिनलैंड‚ नॉर्वे और स्वीडन जैसे देशों में कंपनी की मौजूदगी का विस्तार होगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cyient.com/prlisting/press/cyient-to-acquire-citec-positions-itself-to-be-a-leader-in-plant-and-product-engineering