सहपीडिया पोर्टल

प्रश्न-हाल ही में  भारत और दक्षिण एशिया की संस्कृति पर आधारित देश के पहले ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया-
(a) कल्चरपीडिया
(b)सहपीडिया
(c) विकीपीडिया
(d)हिस्ट्रीपीडिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 अप्रैल, 2016 को भारत और दक्षिण एशिया की संस्कृति पर आधारित देश के पहले ऑनलाइन पोर्टल ‘सहपीडिया’ (Sahapedia) का शुभारंभ किया गया।
  • यह एक गैर लाभकारी संगठन द्वारा संचालित है जिसका संचालन टीसीएस के पूर्व अध्यक्ष एस. रामादोराई कर रहे हैं जो वर्तमान में राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी के प्रमुख भी हैं।
  • इस पोर्टल में ऐतिहासिक स्मारकों, नृत्य शैलियों, काव्य तथा गद्य साहित्य, दर्शनशास्त्र, नाट्यशास्त्र, धार्मिक उत्सवों, वन्यजीव संपदा तथा पाक कला तक के बारे में मौलिक जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को यहां की परंपराओं, दृश्य कला, कला, साहित्य और भाषा से अवगत कराना है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/national/other-states/sahapedia-to-be-launched/article8492214.ece
http://www.dailymail.co.uk/indiahome/indianews/article-3560197/Open-public-India-s-cultural-history-gets-Wikipedia-own.html
http://www.sahapedia.org/
http://navbharattimes.indiatimes.com/india/heritage-portal-to-be-launched/articleshow/51931223.cms