सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा हेतु वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ 

प्रश्न-28 जनवरी‚ 2022 को किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा में वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र (जीसीओई-एसीई) का शुभारंभ किया गया है?
(a) आईआईटी‚ रोपड़
(b) आईआईटी‚ धारवाड़
(c) आईआईटी‚ खड़गपुर
(d) आईआईटी‚ मद्रास
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 जनवरी‚ 2022 को कर्नाटक में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)‚ धारवाड़ में सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा में वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र (जीसीओईएसीई) को शुभारंभ किया गया।
  • यह केंद्र हनीवेल होमटाउन सॉल्यूशंस इंडिया फाउंडेशन (एचएचएसआईएफ) द्वारा प्रदत सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व) अनुदान द्वारा वित्तपोषित है।
  • एचएचएसआईएफ की सीएसआर परियोजना के पहले चरण में जीसीओई-एसीई के लिए उपकरणों (कौशल विकास‚ संरचना तथा अनुसंधान और विकास उपकरण) की व्यवस्था की जाएगी।
  • इसके बाद आगामी चरणों में नवोन्मेष (नवाचार) को बढ़ावा देने के साथ ही सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा में जमीनी स्तर की समस्याओं के समाधान हेतु शुरुआती समर्थन प्रदान किया जाएगा।
  • यह केंद्र सस्ती तथा स्वच्छ ऊर्जा में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी)-7 को हासिल करने की दिशा में भी काम करेगा।
  • जमीनी स्तर की समस्याओं की पहचान एवं समाधान के लिए सेलको फाउंडेशन इस केंद्र का साझीदार होगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.iitdh.ac.in/announcements_news.php