सर्वोच्च न्यायपालिका के न्यायिक समीक्षा की शक्ति पर अंकुश: इस्राइल

प्रश्न – हाल ही में‚ किस देश की संसद एक ऐसा विधेयक लेकर आई है‚ जो उस देश की सर्वोच्च न्यायपालिका की शक्ति को सीमित करती है?
यह विधेयक न्यायपालिका की उस शक्ति पर अंकुश लगाएगा जो उसे कार्यपालिका के निर्णयों पर न्यायिक समीक्षा करने का अधिकार देती है।
(a) पाकिस्तान
(b) इस्राइल
(c) पोलैंड
(d) भारत
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

  • जुलाई‚ 2023 में इस्राइल की संसद एक ऐसा विधेयक लेकर आई‚ जो वहां की सर्वोच्च न्यायपालिका की शक्ति को सीमित करती है।
  • इस्राइल में किसी विधेयक के कानून बनने के लिए कुल तीन वाचनों से गुजरना होता है‚ जिसमें से प्रथम वाचन (First Reading) में इस विधेयक को संसद की स्वीकृति मिल चुकी है।
  • यह विधेयक न्यायपालिका के उस शक्ति को सीमित कर सकता है‚ जो उसे कार्यपालिका के निर्णयों पर न्यायिक समीक्षा का अधिकार देती है।
  • 24 जुलाई‚ 2023 को यह विधेयक तीसरे एवं अंतिम वाचन में पास कर दिया गया है।

लेखक – दिनकर मिश्रा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/explained/explained-global/israel-passes-new-law-to-curtail-judiciary-power-8858030/