प्रश्न-विश्व बैंक का मुख्यालय स्थित है-
(a) वॉशिंगटन डी.सी.में
(b) न्यूयॉर्क में
(c) पेरिस में
(d) लंदन में
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 1 फरवरी, 2016 को सरोज कुमार झा विश्व बैंक (World Bank) में निर्बलता, संघर्ष और हिंसा समूह के लिए वरिष्ठ निदेशक पद पर नियुक्त किये गए।
- विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने श्री झा को उक्त वर्णित चुनौतियों से निपटने के लिए बैंक समूहतथा अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य योजना तैयार करने का दायित्व सौंपा है।
- वह अभी तक अल्माटी में स्थित मध्य एशिया के लिए विश्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्यरत थे।
- श्री झा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद विकास अर्थशास्त्र (Development Economics) का भी अध्ययन किया।
- वह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के अंतर्गत प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, प्राकृतिक आपदा की रोकथाम तथा सार्वजनिक क्षेत्र के प्रबंधन आदि कार्यक्रमों से विशिष्ट रूप से जुड़े रहे।
- इससे पहले भी श्री झा ने 2005 में वरिष्ठ इन्फ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ के रूप में विश्व बैंक के तहत कार्य किया है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.worldbank.org/en/about/people/saroj-kumar-jha