प्रश्न – अगस्त,2026 में किसे सरला पुरस्कार-2026 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) आशुतोष परिदा (b) राजदेव मिश्र
(c) राजशेखर प्रधान (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अगस्त, 2026 में प्रख्यात ओड़िया कवि, निबंधकार आशुतोष परिदा को सरला पुरस्कार-2026 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई
- उन्हें उनकी कविता-पुस्तक ‘बिश्वास दे पृथ्वी’ (Bishwas De Pruthwi) के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।
- उल्लेखनीय है कि आशुतोष परिदा साहित्यकार होने के साथ-साथ CSIR-IMMT में वैज्ञानिक भी रह चुके हैं।
- ओड़िया भाषा में उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धि के लिए दिया जाने वाला यह वार्षिक पुरस्कार इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (IMPaCT) द्वारा प्रदान किया जाता है।
- इस सम्मान के अंतर्गत प्रशस्ति-पत्र, ताम्र-पट्टिका और 7 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है।
- इसके साथ ही ओडिशा के दो प्रतिष्ठित कलाकारों को कला के क्षेत्र में आजीवन उपलब्धियों के लिए इला-बंसीधर पांडा कला सम्मान प्रदान किया गया है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…