सरफराज अहमद द्वारा सन्यास की घोषणा

प्रश्न – सरफराज अहमद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. उन्होंने पाकिस्तान के लिए तीनों प्रारूपों में कुल 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी-20 मैच खेले।
  2. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 6000 से अधिक रन बनाए।
  3. उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 शतक दर्ज हैं।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—
    (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 15 मार्च, 2026 को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
  • इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला, जिसमें 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी -20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं।
  • उन्होंने तीनों प्रारूपों में कुल 6,164 रन बनाए, जिसमें छह शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
  • विकेट के पीछे उन्होंने 315 कैच लपके, जबकि उनके नाम 56 स्टंपिंग भी दर्ज हैं।
  • सरफराज ने तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान की कप्तानी 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में की (50 वनडे, 37 टी -20 अंतरराष्ट्रीय, 13 टेस्ट) और टीम को टी -20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नंबर 1 रैंकिंग तक पहुंचाया।
  • उनके करियर का सबसे निर्णायक क्षण वर्ष 2017 में आया, जब उन्होंने इंग्लैंड के ओवल में फाइनल में भारत को 180 रनों से हराकर पाकिस्तान को उसका पहला ICC चैंपियंस ट्रॉफी खिताब दिलाया।
  • जूनियर स्तर पर भी वह एक सफल कप्तान रहे, उन्होंने वर्ष 2006 में श्रीलंका में हुए ICC पुरुष U-19 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान को जीत दिलाई; उस फाइनल में उन्होंने भारत को 38 रनों से हराया था।
  • उन्होंने वर्ष 2007 में भारत के खिलाफ एक वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच में अपना सीनियर पदार्पण किया, जबकि उनकी आखिरी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति वर्ष 2023 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच में थी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sport/cricket/former-pakistan-captain-sarfaraz-ahmed-announces-retirement/article70746241.ece