सरजूबाला देवी

प्रश्न-जनवरी‚ 2022 में किस भारतीय महिला मुक्केबाज ने पेशेवर मुक्केबाज बनने का निर्णय लिया है?
(a) पिंकी जांगड़ा
(b) लैशराम सरिता देवी
(c) अंकुशिता बोरो
(d) सरजूबाला देवी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • जनवरी‚ 2022 में भारत की अनुभवी महिला मुक्केबाज और ओलंपियन सरजूबाला देवी ने पेशेवर मुक्केबाज बनने का निर्णय लिया है।
  • भारत के प्रमुख मुक्केबाजी प्रमोटर मुज्तबा कमाल और ग्रासरूट बॉक्सिंग प्रमोशंस एंड मैनेजमेंट ने सरजूबाला के साथ करार किया है।
  • उनका पहला पेशेवर मुकाबला 26 फरवरी‚ 2022 को दुबई में होगा।
  • मणिपुर की सरजूबाला ने कोरिया में वर्ष 2014 में आयोजित AIBA विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
  • उन्होंने विश्व युवा मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता था।
  • वह चार बार की राष्ट्रीय चैंपियन भी हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://olympics.com/en/news/indian-boxing-sarjubala-devi-professional