सम्राट जरासंध स्मारक

प्रश्न – 8 मार्च, 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के राजगीर में स्थित किस उद्यान में सम्राट जरासंध स्मारक का फीता काटकर अनावरण किया?
(a) बुद्ध उद्यान (b) जयप्रकाश उद्यान
(c) गांधी उद्यान (d) राजेंद्र उद्यान
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 मार्च, 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के राजगीर में स्थित जयप्रकाश उद्यान में सम्राट जरासंध स्मारक का फीता काटकर अनावरण किया।
  • महान सम्राट जरासंध की यह 21 फीट ऊंची प्रतीकात्मक प्रतिमा है।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री ने सम्राट जरासंध की जीवनी पर म्यूरल्स (भित्तिचित्र), जरासंध जानकारी केंद्र एवं परिसर के जल संरक्षण संरचना का अवलोकन किया।
  • जरासंध स्मारक का निर्माण कराने की घोषणा 27 नवम्बर, 2022 को की गई थी।
  • वर्ष 2023 में सम्राट जरासंध स्मारक का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
  • बिहार में चन्द्रवंशी समाज के लोग सम्राट जरासंध को अपना पूर्वज मानते हैं।
  • इसी के दृश्टिगत प्रदेश में वर्ष 2023 से सरकारी तौर पर जरासंध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
  • उल्लेखनीय है कि जरासंध महाभारत काल के बेहद ही शक्तिशाली योद्धा थे, जो मल युद्ध (कुश्ती) में माहिर थे।
  • पुराने जमाने के जरासंध का अखाड़ा आज भी राजगीर में मौजूद है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://cm.bihar.gov.in/users/downloadrelease.aspx?id=10709