‘समुद्र लक्ष्मण’-2026

प्रश्न – ‘समुद्र लक्ष्मण’-2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियन नेवी के बीच एक नौसैन्य अभ्यास है
  2. इस अभ्यास के चौथे चरण का आयोजन 9 से 12 सितंबर, 2026 तक मलेशिया के लुमुट (Lumut) में किया गया
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) .केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 9 से 12 सितंबर, 2026 तक भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियन नेवी के बीच एक नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’-2026 के चौथे चरण का आयोजन मलेशिया के लुमुट (Lumut) में किया गया
  • इस अभ्यास ने भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियन नेवी को विभिन्न प्रकार की पेशेवर तथा परिचालन गतिविधियों में सहभागिता का अवसर प्रदान किया।
  • भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती (Operational Deployment) के अंतर्गत भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस मैसूर (INS Mysore) ने इसमें भाग लिया
  • इस अभ्यास के बंदरगाह चरण (Harbour Phase) में दोनों नौसेनाओं के कार्मिकों के बीच पेशेवर आदान-प्रदान और संवाद आयोजित किए गए।
  • इससे अनुभवों को साझा करने तथा दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ को और मजबूत करने में सहायता मिली।
  • इसके बाद अभ्यास का समुद्री परिचालन चरण (Operational Phase at Sea) आयोजित किया गया।
  • इस दौरान आईएनएस मैसूर ने रॉयल मलेशियन नेवी के पोत KD Lekir और KD Gagah Samudera के साथ अभ्यास किया।
  • सहभागी पोतों ने समन्वित समुद्री गतिविधियों को अंजाम दिया, जिससे दोनों नौसेनाओं को अंतर-संचालनीयता (Interoperability) बढ़ाने, परिचालन समन्वय में सुधार करने तथा संयुक्त रूप से प्रभावी ढंग से कार्य करने की क्षमता मजबूत करने का अवसर मिला।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseDetail.aspx?PRID=2310000&reg=48&lang=1