प्रश्न – 25 जनवरी, 2025 को नौवहन महानिदेशालय (डीजीएस) ने किसके साथ समुद्री नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
(a) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
(b) सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक)
(c) भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc)
(d) भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA)
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 जनवरी, 2025 को नौवहन महानिदेशालय (डीजीएस) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) ने समुद्री नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
- यह कार्यक्रम समुद्री प्रशासन को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से आधुनिकीकरण करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत को दर्शाता है और दोनों संगठनों की समुद्री उद्योग में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
- सी-डैक की उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन और ई-गवर्नेंस में विशेषज्ञता को समाहित करके, यह सहयोग निम्नलिखित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा – समुद्री प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण और स्वचालन
- समुद्री डेटा विश्लेषण और पूर्वानुमानित मॉडलिंग
- साइबर सुरक्षा और समुद्री आईओटी (IoT)
- समुद्री शिक्षा और प्रशिक्षण
- समुद्री प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान और विकास
- यह समझौता ज्ञापन समुद्री क्षेत्र में प्रौद्योगिकी, सहयोग और नवाचार के माध्यम से चुनौतियों का समाधान करने और अवसरों का लाभ उठाने के लिए एक प्रगतिशील दृष्टिकोण का प्रतीक है।
- यह भारत में एक स्थायी और उन्नत समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए एक मजबूत नींव स्थापित करता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…