खनिज संसाधन युक्त वन-भूमि व्यपवर्तन हेतु समिति का गठन

प्रश्न-हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किसकी अध्यक्षता में खनिज संसाधनों से संबंधित वन-भूमि व्यपवर्तन प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु स्थायी समिति का गठन किया गया है?
(a) मुख्य सचिव
(b) अपर मुख्य सचिव, वन विभाग
(c) पर्यावरण और राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव
(d) संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 सितंबर, 2018 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में खनिज संसाधनों से संबंधित वन-भूमि व्यपवर्तन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु स्थायी समिति का गठन किया गया।
  • यह समिति अपर मुख्य सचिव, वन विभाग की अध्यक्षता में गठित की गई है।
  • इस समिति में पर्यावरण और राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (भू-प्रबंध) सदस्य होंगे।
  • संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म इस समिति के सदस्य सचिव होंगे।
  • इस समिति का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
http://mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20180901N23&LocID=1&PDt=9/1/2018