समर परियोजना

प्रश्न-झारखंड में शुरू की जाने वाली समर परियोजना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह परियोजना अगले 4 वर्ष के लिए शुरू की जाएगी।
(b) समर परियोजना के माध्यम से राज्य में माताओं, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य में सुधार कर कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ 1000 दिन का महाअभियान चलाया जाएगा।
(c) यह परियोजना पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में 5 जिलों में शुरू की जाएगी।
(d) इस परियोजनांतर्गत ऐप की मदद से डेटा संग्रह किया जाएगा।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 मार्च, 2021 को झारखंड सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड सरकार समर परियोजना का प्रारंभ करेगी।
  • यह परियोजना अगले 3 वर्ष से लिए शुरू की जाएगी।
  • इस परियोजना के माध्यम से राज्य में माताओं, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य में सुधार कर कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ 1000 दिन का महाअभियान चलाया जाएगा।
  • समर परियोजना का उद्देश्य पर्याप्त और पौष्टिक भोजन प्राप्त करने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि करना है।
  • इस परियोजनांतर्गत ऐप की मदद से डेटा संग्रह किया जाएगा।
  • अभियान हेतु बनाई गई टीम अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में कुपोषण से संबंधित जानकारी प्राप्त करेगी।
  • एनीमिया से पीड़ित 15-35 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों, महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी।
  • यह परियोजना पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में 5 जिलों में शुरू की जाएगी।
  • उसके बाद राज्य के बाकी जिलों में इसे संचालित किया जाएगा।
  • यह परियोजना संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनबाड़ी हेल्पर और जेएसएलपीएस एसएचजी को जोड़कर एक मुहिम के साथ राज्य के सभी 34,800 आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरू होगी।
  • महाअभियान को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, एकीकृत बाल विकास योजना और स्वास्थ्य विभाग सफल बनाने की योजना पर काम करेंगे।
  • इस परियोजना की सतत निगरानी हेतु मुख्यमंत्री डैशबोर्ड लांच करेंगे।
  • परियोजना से संबंधित जानकारी एकीकृत रूप से मुख्यमंत्री पोषण डैशबोर्ड में फीड होगी।
  • डैशबोर्ड न केवल जिले की समीक्षा प्रदर्शन में मदद करेगा अपितु यह क्षेत्रवार वास्तविक अंतर की जानकारी भी प्रदान करेगा।
  • ताजा राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण के अनुसार झारखंड में 42.9 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं।
  • एनीमिया से झारखंड में 69 प्रतिशत बच्चे और 65 प्रतिशत महिलाएं प्रभावित हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://prdjharkhand.in/iprd/