समर्पित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति, 2025 लाने वाला पहला राज्य

प्रश्न – समर्पित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.फरवरी, 2025 में मध्य प्रदेश समर्पित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति लॉन्च करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है।
2.नई समर्पित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति का उद्देश्य मेट्रो शहरों से ध्यान हटाकर उभरते शहरी केंद्रों पर केंद्रित करना है, जिससे इंदौर, भोपाल और जबलपुर को वैश्विक संचालन हब के रूप में विकसित किया जा सके।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • फरवरी, 2025 में मध्य प्रदेश समर्पित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति लॉन्च करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है।
  • इसका उद्देश्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करना और राज्य को एक डिजिटल एवं तकनीकी हब के रूप में स्थापित करना है।
  • नई समर्पित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति का उद्देश्य मेट्रो शहरों से ध्यान हटाकर उभरते शहरी केंद्रों पर केंद्रित करना है, जिससे इंदौर, भोपाल और जबलपुर को वैश्विक संचालन हब के रूप में विकसित किया जा सके।
  • इन शहरों को टियर-1 स्तर की बुनियादी सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी, जिससे बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए यह आकर्षक गंतव्य बन सकें।
  • यह एक परिवर्तनकारी पहल है, जो भारत को वर्ष 2030 तक 110 बिलियन डॉलर के समर्पित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) बाजार के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
  • नीति का लक्ष्य 50 से अधिक समर्पित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और 37000 प्रत्यक्ष नौकरियों को लक्षित करना है।
  • इनोवेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रोत्साहनों पर केंद्रित यह नीति राज्य को वैश्विक कंपनियों के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन बनाएगी, जहां वे अपने जीसीसी ऑपरेशंस को स्थापित और विस्तारित कर सकेंगी।
  • राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (MPSeDC) को इस नीति के कार्यान्वयन की नोडल एजेंसी बनाया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20250215N105&fontname=FontEnglish&LocID=32&pubdate=02/15/2025