समग्र जल प्रबंधन सूचकांक 2.0

प्रश्न-23 अगस्त, 2019 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने समग्र जल प्रबंधन सूचकांक जारी किया। इस रिपोर्ट के अनुसार गैर-हिमालयी राज्यों में किस राज्य को इस सूचकांक में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) केरल
(b) राजस्थान
(c) गुजरात
(d) कर्नाटक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 23  अगस्त, 2019 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने ‘समग्र जल प्रबंधन सूचकांक 2.0 (Composite Water Management Index 2.0)  जारी की। इस सूचकांक को नीति आयोग द्वारा विकसित किया गया हैं।
  • इसमें भूजल, जल निकायों की पुनर्स्थापना, सिंचाई, खेती के तरीके, पेयजल, नीति और प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के 9 क्षेत्रों के 28 विभिन्न संकेतकों को शामिल किया गया है।
  • समीक्षा के उद्देश्य से राज्यों को तीन विशेष क्षेत्रों-गैर-हिमालयी राज्य, पूर्वोत्तर एवं हिमालयी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में बांटा गया है।
  • यह सूचकांक जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के प्रदर्शन का आकलन और उनमें सुधार लाने का एक प्रमुख साधन है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, गैर-हिमालयी राज्यों में गुजरात को इस सूचकांक में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • गुजरात जल प्रबंधन क्षेत्र में लगातार तीसरे वर्ष पहले स्थान पर रहा।
  • इसके पश्चात आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा तथा कर्नाटक क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे तथा पांचवें स्थान पर रहे।
  • गैर-हिमालयी राज्यों में झारखंड को इस सूचकांक में सबसे निचला स्थान प्राप्त हुआ है।
  • पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में हिमाचल प्रदेश को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात उत्तराखंड, त्रिपुरा तथा असम क्रमशः दूसरे, तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे।
  • पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में अरूणाचल प्रदेश को सबसे निचला स्थान प्राप्त हुआ है।
  • केंद्रशासित प्रदेशों में पुडुचेरी को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.niti.gov.in/sites/default/files/2019-08/CWMI-2.0-latest.pdf

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1582772