सन्ना बिय्यम’ (उत्तम किस्म का चावल) देने की योजना

सन्ना बिय्यम' (उत्तम किस्म का चावल) देने की योजना

प्रश्न – तेलंगाना सरकार द्वारा उगादी के अवसर पर शुरू की गई ‘सन्ना बिय्यम’ योजना से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह योजना लाभार्थियों को प्रति परिवार प्रति माह 6 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराती है।
  2. यह योजना ‘सन्ना बिय्यम’ अर्थात् मोटे चावल के वितरण को बढ़ावा देती है।
  3. इस योजना से राज्य की लगभग 85% जनसंख्या लाभान्वित होगी।
  4. यह योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से लागू की जाएगी।
    उपयुक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 4
    (c) केवल 3 और 4 (d) केवल 3 और 1
    उत्तर – (c)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 मार्च, 2025 को तेलंगाना सरकार ने उगादी के अवसर पर देश की पहली योजना शुरू की जिसमें गरीबों को मुफ्त में ‘सन्ना बिय्यम’ (उत्तम किस्म का चावल) दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सूर्यपेट जिले के हुजूरनगर में औपचारिक रूप से इस योजना की शुरुआत की।
  • इस योजना के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से प्रति व्यक्ति प्रति माह 6 किलोग्राम बढ़िया चावल मुफ्त दिया जाएगा।
  • इस योजना से राज्य की 85% आबादी को कवर करने वाले तीन करोड़ से अधिक लोगों को लाभ होगा।
  • सरकार का उद्देश्य सम्मान के साथ खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और मोटे चावल के दुरुपयोग को रोकना है, जिसे पहले लाभार्थियों द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/telangana/state-changes-from-rice-death-threats-of-brs-to-free-fine-rice-of-congress-cm/article69394280.ece