सदरलैंड ग्लोबल होल्डिंग्स इंक में शेयरों का अधिग्रहण

प्रश्न-11 जनवरी‚ 2022 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कोरल ब्लू इन्वेस्टमेंट पीटीई लिमिटेड (जीआईसी इन्वेस्टर) द्वारा सदरलैंड ग्लोबल होल्डिंग्स इंक में शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की। जीआईसी इन्वेस्टर किस देश में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में में संयोजित एक विशेष प्रयोजन कंपनी है?
(a) अमेरिका
(b) स्वीडन
(c) सिंगापुर
(d) मॉरीशस
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 11 जनवरी‚ 2022 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोरल ब्लू इन्वेस्टमेंट पीटीई लिमिटेड द्वारा सदरलैंड ग्लोबल होल्डिंग्स इंक में शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की।
  • प्रस्तावित संयोजन प्रासंगिक शर्तों की पूर्ति के अधीन कोरल ब्लू इन्वेस्टमेंट पीटीई लिमिटेड (जीआईसी इन्वेस्टर) द्वारा दो चरणों में सदरलैंड ग्लोबल होल्डिंग्स इंक (सदरलैंड) की शृंखला सी के प्राथमिक स्टॉक जो सामान्य स्टॉक में परिवर्तनीय है‚ के अधिग्रहण से संबंधित है।
  • जीआईसी इन्वेस्टर सिंगापुर में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में संयोजित एक विशेष प्रयोजन कंपनी है।
  • सदरलैंड संयुक्त राज्य अमेरिका में निगमित एक निजी स्वामित्व वाली होल्डिंग कंपनी है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1789125