प्रश्न – 2 जुलाई, 2025 को सतवारी, जम्मू में वर्चुअल रूप से उद्घाटित अल्ट्रा हाई टेम्परेचर (यूएचटी) दूध संयंत्र की दैनिक प्रसंस्करण क्षमता कितनी है?
(a) 10,000 लीटर (b) 25,000 लीटर
(c) 50,000 लीटर (d) 1,00,000 लीटर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 जुलाई, 2025 को केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जम्मू तथा कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संयुक्त रूप से सतवारी, जम्मू में 50,000 लीटर अल्ट्रा हाई टेम्परेचर (यूएचटी) दूध संयंत्र का वर्चुअल उद्घाटन किया।
- ध्यातव्य है कि जम्मू और कश्मीर में दूध उत्पादन 2014-15 में 19.50 लाख टन से बढ़कर 2023-24 में 28.74 लाख टन (47% वृद्धि) हो गया है।
- इस केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 413 ग्राम प्रतिदिन है।
- मंत्रालय ने अनंतनाग को शीत जल मत्स्य पालन क्लस्टर के रूप में औपचारिक रूप से नामित किया है, जिसमें कुलगाम और शोपियां साझेदार जिले हैं।
- जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) फेज-II के तहत 100 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत एक्वा पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2141664