सतर्कता आयुक्त

प्रश्न – 16 जनवरी, 2026 को किसने केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली?
(a) दीपक गोयल (b) राज कुमार
(c) दिनेश चंद्रा (d) प्रवीण वशिष्ठ
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 जनवरी, 2026 को प्रवीण वशिष्ठ ने केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली
  • उन्होंने भारत के राष्ट्रपति द्वारा सीवीसी अधिनियम 2003 की धारा 5 (3) में निहित प्रावधान के अनुसरण में अधिकृत केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के समक्ष शपथ ली
  • वे भारतीय पुलिस सेवा के बिहार कैडर के 1991 बैच के अधिकारी हैं।
  • वे बिहार के आर्थिक अपराध विभाग और आपराधिक जांच विभाग में महानिरीक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं।
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के बारे में –
  • भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण संस्था है, जिसे भ्रष्टाचार को रोकने और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किया गया है।
  • इसकी की स्थापना 1964 में हुई थी।
  • इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में भ्रष्टाचार की जांच और रोकथाम करना है।
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003 के तहत एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्तों की नियुक्ति का प्रावधान है।
  • सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार वर्ष का होता है या जब तक वह 65 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता।
  • वर्तमान में ए एस राजीव अन्य सतर्कता आयुक्त है

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.livehindustan.com/ncr/new-delhi/story-former-ips-officer-praveen-vashisht-sworn-in-as-vigilance-commissioner-at-cvc-201768581208507.html

https://thenewsstrike.com/praveen-vashisht-appointed-as-vigilance-commissioner-in-central-vigilance-commission

https://timesofindia.indiatimes.com/india/ex-ips-officer-praveen-vashista-takes-charge-as-vigilance-commissioner/articleshow/126587223.cms

https://www.newsonair.gov.in/president-droupadi-murmu-appoints-praveen-vashista-as-vigilance-commissioner