प्रश्न – जून‚ 2026 में जारी सतत विकास रिपोर्ट‚ 2026 के तहत सतत विकास लक्ष्य सूचकांक एवं डैशबोर्ड से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.इस सूचकांक में स्वीडन को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
2.इसमें भारत 94वें स्थान पर है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जून‚ 2026 में सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) द्वारा सतत विकास रिपोर्ट (Sustainable Development Report), 2026 जारी की गई।
- इस रिपोर्ट के अंतर्गत जारी सतत विकास लक्ष्य सूचकांक एवं डैशबोर्ड‚ 2026 में 169 देशों को शामिल किया गया है।
- इस सूचकांक में विभिन्न देशों के 17 वैश्विक लक्ष्यों के मामले में उनके प्रदर्शन के आधार पर रैकिंग दी गई है।
- इसमें शामिल शीर्ष 10 देश –
- रैंक | देश | स्कोर
1 | फिनलैंड | 87.4
2 | स्वीडन | 86.3
3 | डेनमार्क | 85.7
4 | नॉर्वे | 84.1
5 | जर्मनी | 84.0
6 | ऑस्ट्रिया | 83.9
7 | फ्रांस | 83.4
8 | यूनाइटेड किंगडम | 82.5
9 | आइसलैंड | 82.3
10 | चेकिया | 82.2 - इसमें शामिल निम्नतम 5 देश-
रैंक | देश
169 | दक्षिण सूडान
168 | मध्य अफ्रीकी गणराज्य
167 | चाड
166 | सोमालिया
165 | सूडान - इसमें भारत को 94 वां स्थान प्राप्त हुआ है
- जबकि गत वर्ष 99वें स्थान पर था
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://s3.amazonaws.com/sustainabledevelopment.report/2026/sustainable-development-report-2026.pdf