सतत जीविकोपार्जन योजना

प्रश्न-हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सतत जीविकोपार्जन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) मुख्यमंत्री ने इस योजना का शुभारंभ 5 अगस्त, 2018 को किया।
(b) प्रारंभ में यह योजना 8 जिलों में शुरू की गई है।
(c) योजना अंतर्गत 35-40 परिवारों पर एक मास्टर रिसोर्सेज (संसाधन) पर्सन होगा, जो योजना का लाभ लाभार्थी को दिलाने में सहयोगी की भूमिका का निर्वहन करेगा।
(d) योजनांतर्गत सरकार 60 हजार से 1 लाख रुपये तक की राशि प्रदान करेगी।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 अगस्त, 2018 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सतत जीविकोपार्जन योजना का शुभारंभ किया।
  • यह योजना देशी शराब और ताड़ी के उत्पादन तथा ब्रिकी में पारंपरिक रूप से जुड़े परिवार जिनकी राज्य में शराबबंदी के बाद आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है जैसे निर्धन परिवारों के साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य समुदायों के लक्षित अत्यंत निर्धन परिवारों के लिए शुरू की गई है।
  • ऐसे परिवारों को राज्य सरकार इस योजना अंतर्गत सतत आजीविका एवं क्षमता निर्माण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • प्रारंभ में यह योजना 16 जिलों में शुरू की गई है।
  • इस वर्ष के अंत तक पूरे राज्य में इस योजना का क्रियान्वयन किया जाना संभावित है।
  • योजना के तहत 35-40 परिवारों पर एक मास्टर रिसोर्सेज पर्सन होगा, जो योजना से संबंधित लाभ लाभार्थी को दिलाने में सहयोगी की भूमिका का निर्वहन करेगा।
  • योजनांतर्गत लक्षित परिवारों को जीविकोपार्जन एवं आय से संबंधित गतिविधि हेतु लक्षित परिवारों को उद्यम संचालन के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • इन्हें वैकल्पिक रोजगार हेतु मत्स्य, बकरी एवं मुर्गी पालन, कृषि संबंधित गतिविधियां, अगरबत्ती निर्माण और स्थानीय तौर पर जिसमें उनकी रुचि हो या जो उन्हें उपयुक्त लगता हो उससे जोड़ा जाएगा।
  • इस योजनाअंतर्गत सरकार 60 हजार से 1 लाख रुपये तक की राशि प्रदान करेगी।
  • रोजगार प्रारंभ होने तक सरकार सहयोग राशि के रूप में उन्हें 7 माह की अवधि तक 1 हजार रुपये की दर से राशि उपलब्ध कराएगी।
  • यह राशि उन्हें कारोबार शुरू करने में होने वाली परेशानी से बचाव हेतु प्रदान की जाएगी।
  • सतत जीविकोपार्जन योजना के संचालन हेतु मुख्यमंत्री ने मार्गदर्शिका का भी विमोचन किया और योजनांतर्गत चिह्नित परिवारों की कुछ महिलाओं को सांकेतिक परिसंपत्ति भी प्रदान की।

लेखक विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/etv+bihar-epaper-etvbih/patana+mukhyamantri+nitish+kumar+ne+satat+jivikoparjan+yojana+ke+kiya+uddhaghatan-newsid-93961212
https://navbharattimes.indiatimes.com/state/bihar/patna/bihar-govt-approves-scheme-for-uplift-of-those-involved-in-liquor-and-toddy-trade/articleshow/63931055.cms