सखारोव पुरस्कार-2015

Sakharov prize - 2015

प्रश्न-वर्ष 2015 में सखारोव पुरस्कार रईफ बदावी को प्रदान किया गया है ये किस देश के नागरिक हैं-
(a) संयुक्त अरब अमीरात
(b) सऊदी अरब
(c) यमन
(d) ओमान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 29 अक्टूबर, 2015 को सऊदी अरब के ब्लागर रईफ बदावी को यूरोपीय संघ की संसद द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित सखारोव पुरस्कार-2015 से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गयी।
  • बदावी को यूरोपीय संघ की संसद द्वारा वैचारिक स्वतंत्रता के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
  • वर्ष 1988 में स्थापित यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने दुनिया भर में मानवाधिकारों के उल्लंघन की ओर ध्यान आकर्षित करने तथा मानवाधिकार के लिए लड़ने में असाधारण योगदान दिया है।
  • इस पुरस्कार के माध्यम से यूरोपीय संघ मानव अधिकारों के उल्लंघन की ओर ध्यान आकर्षित करने के साथ ही पुरस्कार विजेताओं के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करता है।
  • उल्लेखनीय है कि रईफ बदावी को सऊदी अरब के एक न्यायालय ने इस्लाम धर्म का ब्लाग के माध्यम से अपमान करने का कथित आरोप लगाकर वर्ष 2012 में गिरफ्तार किया गया तथा एक हजार कोड़े मारने और दस वर्ष कैद की सजा वर्ष 2014 में सुनाई थी।
  • तब से बदावी कैद में हैं जिसकी विभिन्न देशों एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा लगातार आलोचना की गयी।
  • अभी हाल में ही इन्हें साहसिक लेखन के लिए पेन पिंटर पुरस्कार 2015 से सम्मानित किया गया था।
  • 16 दिसंबर, 2015 को स्ट्रासबर्ग, फ्रांस में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सखारोव पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
  • इस पुरस्कार के तहत पुरस्कार विजेता को 50,000 यूरो की धनराशि प्रदान की जाती है।
  • वर्ष 2014 में यह पुरस्कार कांगो के स्त्री रोग विशेषज्ञ डेनिस मुकवेगी को प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.europarl.europa.eu/sakharovprize/en/home/the-prize.html
http://www.europarl.europa.eu/sakharovprize/en/laureates/2010-2015.html