सऊदी आर्मको के मुख्यालय का उद्घाटन

Shri Dharmendra Pradhan inaugurates Saudi Aramco India Office

प्रश्न-आर्मको एशिया इंडिया कार्यालय स्थित है-
(a) बंगलुरू
(b) अहमदाबाद
(c) गुरुग्राम
(d) नोएडा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 अक्टूबर, 2017 को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सऊदी आर्मको के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमीन एच.एएल-नसीर ने संयुक्त रूप से गुरुग्राम, हरियाणा में सऊदी आर्मको के आर्मको एशिया इंडिया कार्यालय का उद्घाटन किया।
  • यह कार्यालय टू होरिजन टॉवर, गुरुग्राम (हरियाणा) में स्थित है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2016 में सऊदी आर्मको ने अपनी सहायक आर्मको एशिया इंडिया के माध्यम से भारत में औपचारिक व्यापार की शुरुआत की थी।
  • आर्मको एशिया इंडिया अब औपचारिक रूप से कच्चे तेल और एलपीजी व्यापार, अभियांत्रिकी एवं तकनीकी सेवाओं और अन्य विकास उद्योगिता के साथ संलग्न होगा।
  • यह हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में द्विपक्षीय खरीददार-आपूर्तिकर्ता संबंधों की सामरिक साझेदारी को मजबूती प्रदान करने में मदद करेगा।
  • एआरएमएमओ की योजना निकट भविष्य में इंजीनियरिंग सेवाओं, आईटी ऑपरेशन और आर एंड डी सेंटर सहित हाइड्रोकार्बन सेक्टर सेवाओं के कार्यों को शुरू करने हेतु अपने ऑपरेशन का विस्तार करने की है।
  • उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब इराक के बाद भारत में कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है।
  • देश में 19 प्रतिशत कच्चा तेल और 29 प्रतिशत एलपीजी सऊदी अरब से आयात होता है।
  • वर्ष 2016-17 में भारत ने सऊदी अरब से 39.5 एमएमटी कच्चे तेल का आयात किया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171493
http://www.saudiaramco.com/en/home/news-media/news/india-office.html
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=67542