संविधान हत्या दिवस

प्रश्न – हाल ही में ‘संविधान हत्या दिवस’ कब मनाया गया ?
(a) 15 जून (b) 22 जून
(c) 25 जून (d) 18 जून
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 जून,2026 को ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया गया
  • 12 जुलाई, 2024 को केंद्र सरकार ने प्रतिवर्ष 25 जून को इस दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया था
  • उल्लेखनीय है कि 25 जून, 1975 को ही देश में आपातकाल लगाया गया था
  • यह दिवस उन लोगों के योगदान को स्मरण कराएगा, जो वर्ष 1975 के आपातकाल में जेल गए थे।
  • भारतीय संविधान में आपात उपबंध भारत शासन अधिनियम‚ 1935 तथा जर्मनी के संविधान से लिए गए हैं।
  • भारतीय संविधान के भाग 18 में अनुच्छेद 352 – 360 तक आपातकाल से संबंधित उपबंधों का उल्लेख किया गया है।
  • आपात उपबंधों को 3 भागों में बांटा गया है-
    1.राष्ट्रीय आपातकाल (अनु-352)
    2.राज्यों में संवैधानिक तंत्र की विफलता (राष्ट्रपति शासन) (अनु-356)
    3.वित्तीय आपातकाल (अनु-360)

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/hi/on-samvidhaan-hatya-diwas-prime-minister-modi-shared-lines-from-a-poem-by-atal-bihari-vajpayee

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2032795&utm_source