प्रश्न – संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अल नजाह – IV’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) यह भारतीय सेना और ओमान की शाही सेना के बीच होने वाला एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
(ii) इस अभ्यास का चौथा संस्करण 1-13 अगस्त, 2022 के मध्य महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (राजस्थान) में आयोजित किया जा रहा हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनो
(d) उपर्युक्त
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य
- इस अभ्यास के दौरान संयुक्त शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, सामरिक, अभ्यास, तकनीक एवं प्रक्रियाओं के समायोजन के अलावा संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के तहत आतंकवाद का मुकाबला करने वाले सैन्य ऑपरेशन, क्षेत्रीय सुरक्षा कार्यक्रम और शांति की रक्षा संचालन गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- इस अभ्यास का पिछला संस्करण 12-25 मार्च, 2019 तक मस्कट (ओमान) ने आयोजित हुआ था।
लेखक – विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
