प्रश्न-संयुक्त राष्ट्र स्मारक डाक टिकट जारी करने वाले स्मारक समारोह के मुख्य अतिथि थे-
(a) डॉ.एस. जयशंकर
(b) नरेंद्र मोदी
(c) राजनाथ सिंह
(d) निर्मला सीतारमण
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 23 अक्टूबर, 2020 को डाक विभाग (डी.ओ.पी.) द्वारा संयुक्त राष्ट्र के 75वीं वर्ष गांठ पर स्मृति डाक टिकट जारी किया गया।
- इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. एस. जयशंकर थे, जिनके द्वारा स्मृति टिकट जारी की गई।
- भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का संस्थापक सदस्य होने के साथ संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों का अग्रिम सहयोगी राष्ट्र भी है।
- डाक विभाग इसके पूर्व वर्ष 2017 के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं वर्ष 2019 में महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के टिकट भी जारी कर चुका है।
- डाक विभाग द्वारा संयुक्त राष्ट्र की 9वीं, 40वीं व 50वीं वर्षगांठ पर भी स्मारक डाक टिकट जारी किया गया था।
संबंधित लिंक भी देखें…