संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए वैश्विक सद्भावना राजदूत नामित

Daniel Brühl Goodwill Ambassador for the United Nations World Food Programme

प्रश्न-10 नवंबर‚ 2021 को कौन संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के वैश्विक सद्भावना राजदूत नामित हुए?
(a) डेनियल ब्रुहल
(b) हान्नो ब्रुहल
(c) मेलानी लॉरेंट
(d) माइकल फासबेंडर
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 10 नवंबर‚ 2021 को स्पेनिश जर्मन अभिनेता एवं निर्देशक डेनियल ब्रुहल (Daniel Bruhl) संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (UN-WFP) के वैश्विक सद्भावना राजदूत नामित हुए।
  • जलवायु परिवर्तन‚ वैश्विक संघर्ष और महामारी के कारण वैश्विक खाद्य समस्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
  • वे वैश्विक खाद्य समस्या के बारे में लोगों के मध्य जागरूकता बढ़ाने तथा उसके मूल कारणों और तत्काल जरूरतों से निपटने के लिए (UN-WFP) के प्रयासों को प्रदर्शित करने के लिए अपने प्लेटफार्म का प्रयोग करेंगे।
  • UN-WFP विश्व का सबसे बड़ा मानवीय संगठन हैं जो आपात स्थिति में लोगों की जान बचा रहे हैं और संघर्ष आपदाओं और जलवायु परितर्वन के प्रभाव से उबरने वाले लोगों के लिए शांति‚ स्थिरता और समृद्धि का मार्ग बनाने के लिए खाद्य सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी।
  • UN-WFP को वर्ष 2020 का शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.wfpusa.org/news-release/daniel-bruhl-global-goodwill-ambassador-wfp/
https://www.wfp.org/who-we-are