प्रश्न-संयुक्त राष्ट्र संघ ने किस वायरस के लिए ‘मल्टी-पार्टनर ट्रस्ट फंड’ की शुरुआत की?
(a) जीका वायरस
(b) रेट्रो वायरस
(c) जापानी इन्सेफ्लाइटिस
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 6 मई, 2016 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने जीका प्रकोप के विरूद्ध महत्वपूर्ण अनिधिक (Unfunded) प्राथमिकताओं के वित्त पोषण के लिए ‘यूएन जीका रिस्पांस मल्टी-पार्टनर ट्रस्ट फण्ड’ (UN Zika Response Multi Partner Trust Fund: MPTF) के स्थापना की घोषणा की।
- फंड का उद्देश्य यूएन प्रणाली (Un Systems) और भागीदारों के साथ समन्वित सहयोग करने के लिए एक तीव्र, लचीला और उत्तरदायी मंच प्रदान करना है।
- फंड (MPTF) ‘जीका स्ट्रैटजिक रिस्पांस फ्रेमवर्क’ (Zika Strategic Response Framework) को सीधे सहायता प्रदान करेगा।
- ध्यातव्य है कि जीका स्ट्रैटजिक रिस्पांस फ्रेमवर्क, यूएन एजेंसियों, भागीदारों और महामारी विज्ञान के विशेषज्ञों के परामर्श से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा विकसित किया गया है।
- यह कोष दाताओं (Donors) के योगदान के लिए एक केंद्रीय स्थान होगा।
- एक सलाहकार समिति प्रभावित देशों में सर्वोच्च प्राथमिकता गतिविधियों के लिए सीधे धन उपलब्ध करायेगी।
- उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी 2015 के बाद से 61 देशों ने जीका के स्थानीय संचरण की सूचना दी है।
- जीका वायरस का कारण मुख्य रूप से एडीज मच्छर है।
- हाल ही में कुछ देशों में जीका वायरस के प्रसार में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गयी है।
- इन देशों में लघु शीर्षता (microcephaly) और गुइल्लेन-बर्रे सिंड्रोम (Guillain Barre Syndrome) में वृद्धि की सूचना है जो कि एक स्नायविक (Neurological) विकार है जिससे पक्षाघात (Paralysis) एवं मृत्यु हो जाती है।
- अब यह वैज्ञानिक आम सहमति है कि लघुशीर्षता (Microcephaly) और गुइल्लेन-बर्रे सिंड्रोम (Guillain Barre Syndrame) का कारण जीका वायरस है।
- 1 फरवरी, 2016 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने लघुशीर्षता (Microcephaly) और अन्य मस्तिष्क संबंधी बीमारियों विशेष तौर पर गुइल्लेन-बर्रे सिंड्रोम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात गठित करने की घोषणा की।
- जीका स्ट्रेटजिक रिस्पांस फ्रेमवर्क का उद्देश्य लघुशीर्षता (Microcephaly) गुइल्लेन-बर्रे सिंड्रोम और जीका वायरस से संबंधित अन्य जटिलताओं की जांच करने, निवारक उपायों को बढ़ाने और प्रभावित लोगों की देखभाल और सहायता प्रदान करना है।
- ज्ञातव्य है कि लघुशीर्षता (Microcephaly) एक भ्रूण संबंधी विकृति है जिसमें बच्चे छोटे सिर के पैदा होते हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/apps/news/story.asp?NewsID=53873#.VzmTWzV97IU
http://www.un.org/press/en/2016/sg2228.doc.htm