प्रश्न- अप्रैल 2020 में जारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ‘एशिया और प्रशांत का आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण 2020 : संवहनीय अर्थव्यवस्थाओं की ओर’ के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत की वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
(a) 5.1%
(b) 3.5%
(c) 2.8%
(d) 4.8%
उत्तर- (d)
संबंधित तथ्य
- अप्रैल 2020 में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ‘एशिया और प्रशांत का आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण (ESCAP) 2020 : संवहनीय अर्थव्यवस्थाओं की ओर’ जारी की गई।
- इस रिपोर्ट में जारी अनुमान प्रारंभिक पूर्वानुमान हैं और 10 मार्च 2020 तक उपलब्ध आंकड़ों और सूचनाओं पर आधारित हैं।
- रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत की जीडीपी वृद्धि दर 4.8% रहने का अनुमान है।
- जबकि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए वृद्धि दर 5.1% रहने का अनुमान है।
- रिपोर्ट के मुताबिक भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमानों में पहले के मुकाबले काफी कमी आई है और बेरोजगारी बढ़ने से भी उपभोक्ता भावनाएं प्रभावित हुई हैं।
लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.unescap.org/publications/economic-and-social-survey-asia-and-pacific-2020
https://www.unescap.org/sites/default/files/Executive%20Summary_Survey2020.pdf