प्रश्न – हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने किस वर्ष तक विमानों से कार्बन उत्सर्जन में शुद्ध शून्य (Net Zero) प्राप्त करने के लिए नए लक्ष्य की घोषणा की है?
(a) वर्ष 2030
(b) वर्ष 2045
(c) वर्ष 2050
(d) वर्ष 2070
उत्तर- (c)
संबंधित तथ्य –

- यह निर्णय संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन से संबंधित 184 देशों तथा 57 संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक के दौरान लिया।
- यह बैठक माॅन्ट्रियल, कनाडा में आयोजित की गई।
- शुद्ध शून्य (Net Zero) क्या है?
- शुद्ध शून्य एक ऐसी स्थिति को संदर्भित करता है जिसमें वातावरण में उत्सर्जित होने वाली ग्रीनहाउस गैसों को वातावरण से बाहर निकालकर (या अवशोषित करके) संतुलित किया जाता है।
नोट : – भारत ने ग्लासगो सम्मेलन (कोप – 26 ) में वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य का लक्ष्य घोषित किया है।
लेखक – पंकज तिवारी
संबंधित लिंक भी देखें…