संतोष ट्रॉफी, 2025-26

प्रश्न – संतोष ट्रॉफी, 2025-26 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) संतोष ट्रॉफी, 2025-26 का फाइनल मुकाबला असम के ढाकुआखाना फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित हुआ।
(b) यह इस फुटबॉल प्रतियोगिता का 78 वां संस्करण था।
(c) संतोष ट्रॉफी 2025-26 का खिताब सर्विसेज ने केरल को पराजित कर जीता है।
(d) सर्विसेज ने 8 वीं बार संतोष ट्रॉफी का खिताब जीता है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 दिसंबर, 2025 – 8 फरवरी 2026 तक भारत की राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप हीरो संतोष ट्रॉफी‚ 2025 -26 भारत के 9 मेजबान शहरों में में संपन्न हुई।
  • यह संतोष ट्रॉफी का 79वां संस्करण था
  • 8 फरवरी 2026 को असम के ढाकुआखाना फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में सर्विसेज ने केरल को 1-0 से पराजित कर 79 वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी, 2025 – 26 का खिताब जीत लिया।
  • फाइनल में एकमात्र गोल अभिषेक पवार ने किया।
  • सर्विसेज ने 8 वीं बार संतोष ट्रॉफी का खिताब जीता है।
  • सर्विसेज ने आखिरी बार संतोष ट्रॉफी 2023-24 में अरुणाचल प्रदेश के युपिया में जीती थी
  • इस टूर्नामेंट में शीर्ष गोल स्कोरर (9 गोल) दिल्ली के हिमांशु जांगरा रहे।
    ० कुल मैच खेले गए- 88
    ० प्रतिभागी टीमें – 38
    ० संतोष ट्रॉफी : एक दृष्टि –
  • शुरुआत – वर्ष 1941 में
  • आयोजन – अखिल भारतीय फुटबॉल संघ द्वारा
  • वर्ष 1996 में राष्ट्रीय फुटबॉल लीग की शुरुआत से पूर्व संतोष ट्रॉफी देश की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता थी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.flashscore.in/football/india/santosh-trophy/#/fse7cAy8/draw

https://www.the-aiff.com/article/santosh-trophy-2025-26-final-kerala-services-set-to-entangle-in-epic-duel-for-the-crown

https://www.the-aiff.com/article/santosh-trophy-2025-26-final-round-services-snatch-last-quarter-final-spot