प्रश्न-1 मार्च, 2020 से उत्तर प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान एवं विशेष जे.ई. टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का समापन कब होगा?
(a) 8 मार्च, 2020
(b) 15 मार्च, 2020
(c) 20 मार्च, 2020
(d) 31 मार्च, 2020
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 1 मार्च, 2020 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औरंगाबाद में संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान एवं विशेष जे.ई. टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।
- यह अभियान 1 मार्च से 31 मार्च, 2020 तक संचालित किया जाएगा।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जानकारी प्रदान की कि विगत अभियानों से दिमागी बुखार की संख्या में 56 प्रतिशत तथा इससे होने वाली मौतों में 90 प्रतिशत की कमी आई है।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 8 मार्च, 2020 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वृहद आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा।
- इस वृहद आरोग्य मेले का शुभारंभ मेले में आई वरिष्ठतम बुजुर्ग महिला अथवा सबसे छोटी बच्ची के द्वारा कराया जाएगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
http://information.up.nic.in/attachments/files/5e5bbdfa-7c2c-43f7-b16d-31910af72573.pdf