श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्का जारी

प्रश्न-1 सितंबर‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी 125 वीं जयंती के अवसर पर कितने रूपये का एक स्मारक सिक्का जारी किया?
(a) 50 रुपये
(b) 100 रुपये
(c) 125 रुपये
(d) 500 रुपये
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 1 सितंबर‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर 125 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी किया।
  • श्रील भक्तिवेदात स्वामी प्रभुपाद जी इस्कॉन आंदोलन के जनक थे।
  • यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय और इस्कॉन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।
  • भारत की अध्यात्मिम संस्कृति का पुनरुत्थान करने के प्रयोजन श्रील प्रभुपाद जी ने अपने जीवनकाल में भारत में 8 केंद्र स्थापित किए जिनकी संख्या आज 330 हो गई है।
  • उनके द्वारा स्थापित आंदोलन ‘इस्कॉन’ को भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों के प्रति समर्पण-भाव एवं इनके प्रचार-प्रसार और भारतीय संस्कृति‚ ज्ञान व परंपरा के लिए विश्वस्तर पर जाना जाता है।
  • इस्कॉन का ‘जीवन के लिए भोजन कार्यक्रम’ विश्व का सबसे बड़ा शाकाहारी भोजन राहत कार्यक्रम है।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/india/pm-modi-releases-special-rs-125-coin-on-iskcon-founders-125th-birth-anniversary-7483703/