प्रश्न – श्रीलंका महिला त्रि-राष्ट्र श्रृंखला, 2025 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन – सा तथ्य सही नहीं है?
(a) भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल में 116 रन बनाए और उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
(b) भारत की फिरकी गेंदबाज़ स्नेह राणा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
(c) फाइनल में भारत की क्रांति गौड़ ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया।
(d) यह श्रीलंका द्वारा आयोजित दूसरी महिला त्रिकोणीय अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला थी।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 अप्रैल से 11 मई, 2025 तक श्रीलंका महिला त्रिकोणीय राष्ट्र श्रृंखला, 2025 का आयोजन कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में किया गया।
- इस वनडे टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों ने भाग लिया।
- फाइनल मुकाबला भारत, श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया।
- फाइनल में, भारत ने श्रीलंका को 97 रनों से हराकर श्रृंखला जीत ली।
- भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल में शानदार 116 रन बनाए और उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाडी घोषित किया गया।
- भारत की फिरकी गेंदबाज़ स्नेह राणा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गई।
- फाइनल में भारत की क्रांति गौड़ ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया।
- इस वनडे टूर्नामेंट में भारत की स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 264 रन बनाए।
- भारत की ही स्नेह राणा ने सर्वाधिक 15 विकेट लिए।
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर थीं।
- ध्यातव्य है की यह श्रीलंका द्वारा आयोजित पहली महिला त्रिकोणीय अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/9489/sri-lanka-womens-tri-nation-series-2025/matches
https://www.espncricinfo.com/series/sri-lanka-women-s-odi-tri-series-2025-1476972