श्रीलंका के नौसेना कमांडर का भारत दौरा

Visit of Commander of The Sri Lankan Navy

प्रश्न-श्रीलंका के नौसेना के कमांडर-वाइस एडमिरल आर.सी. विजेगुणरत्ने (R.C. Wijegunuaratne) कब भारत के दौरे पर आए?
(a) 29 जनवरी
(b) 28 जनवरी
(c) 27 जनवरी
(d) 26 जनवरी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 29 जनवरी 2017 को श्रीलंका के नौसेना कमांडर-वाइस एडमिरल आर.सी. विजेगुणरत्ने पांच दिवसीय दौरे पर भारत आए (29 जनवरी से 2 फरवरी तक)।
  • इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के मध्य नौसेना के संबंधों को और अधिक मजबूत करना एवं नौ-सेना के क्षेत्र में सहयोग के नए आयाम को तलाशना है।
  • 30 जनवरी, 2017 को भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा एवं अन्य नौ सैनिक अधिकारियों से द्विपक्षीय चर्चा की।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने 28-29 नवंबर, 2016 के मध्य 7वें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन, गाले, श्रीलंका में भाग लिया था।

संबंधित लिंक
https://www.indiannavy.nic.in/content/visit-commander-sri-lankan-navy
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=157776