श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण

प्रश्न-दिसंबर‚ 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का लोकार्पण किया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 13 दिसंबर‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी‚ उत्तर प्रदेश में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का लोकार्पण किया।
(b) पहले चरण का निर्माण लागत राशि लगभग 339 करोड़ रुपये है।
(c) यह परियोजना अब लगभग 5 लाख वर्ग फुट के व्यापक क्षेत्र में विस्तारित है।
(d) पहले चरण के तहत 21 भवनों का उद्घाटन किया गया है।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 13 दिसंबर‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी‚ उत्तर प्रदेश में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का लोकार्पण किया।
  • पहले चरण की निर्माण लागत राशि लगभग 339 करोड़ रुपये है।
  • यह परियोजना अब लगभग 5 लाख वर्ग फीट के व्यापक क्षेत्र में विस्तारित है।
  • इससे पहले यह परिसर मात्र 3 हजार वर्ग फीट में था।
  • पहले चरण के तहत 23 भवनों का उद्घाटन किया गया ।
  • इस परियोजना के तहत यात्री सुविधा केंद्र‚ पर्यटक सुविधा केंद्र‚ वैदिक केंद्र‚ संग्रहालय‚ दर्शक दीर्घा‚ फूड कोर्ट‚ मुमुक्ष भवन‚ भोगशाला आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
  • यहां रैंप‚ एस्कलेटर और अन्य सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है‚ जिससे दिव्यांगजन‚ बुजुर्ग भी असानी से बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर सकेंगे।
  • काशी विश्वनाथ धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है।
  • प्रधानमंत्री ने मार्च‚ 2019 में काशी विश्वनाथ धाम परियोजना की आधारशिला रखी थी।
  • इस परियोजना के अंतर्गत काशी विश्वनाथ मंदिर को सीधे गंगा घाट से जोड़ा गया है।
  • इस परियोजना के अंतर्गत काशी विश्वनाथ मंदिर के आस-पास 300 से अधिक संपत्तियों को खरीदा गया और अधिग्रहण किया गया।
  • ध्यातव्य है कि इससे पूर्व काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण महारानी अहिल्या बाई होल्कर ने कराया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1780884