प्रश्न-‘श्रमिक अन्नपूर्णा योजना’ किस राज्य ने लांच किया?
(a) तमिलनाडु
(b) कर्नाटक
(c) मध्य प्रदेश
(d) गुजरात
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 18 जुलाई, 2017 को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने अहमदाबाद में पायलट प्रोजेक्ट कार्यक्रम के रूप में ‘श्रमिक अन्नपूर्णा योजना’ लांच की।
- इस योजना में असंगठित क्षेत्र के उन श्रमिकों को शामिल किया गया है जो निर्माण कार्य (Construction Work’s) में लगे हुये हैं।
- इस योजना के तहत राज्य के 84 स्थानों पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस योजना में श्रमिकों को एक थाली भोजन के लिए 10 रु. देने होंगे जबकि एक थाली भोजन की लागत 30 रु. है जिसमें गुजरात सरकार 20 रु. सब्सिडी देगी।
- इस योजना के लिए 50 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित किया गया है।
- योजना के लाभ के लिए श्रमिकों को आधारकार्ड के जरिये रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके बाद उन्हें एक भोजन कार्ड जारी किया जायेगा।
- प्रारंभ में इस योजना में 25,000 श्रमिकों को शामिल किया गया है।
संबंधित तथ्य
http://timesofindia.indiatimes.com/city/ahmedabad/annapurna-yojna-to-be-launched-today/articleshow/59639487.cms
http://deshgujarat.com/2017/07/18/meal-for-rs-10-gujarat-cm-launches-shramik-annapurna-yojana/