शौचालय संग सेल्फी पहल

'Selfie with my Shauchalya' campaign

प्रश्न-‘मेरे शौचालय के साथ सेल्फी’ कार्यक्रम का शुभारंभ कहां किया गया?
(a) पुडुचेरी
(b) नई दिल्ली
(c) अहमदाबाद
(d) लुधियाना
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • सितम्बर, 2016 में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को सफल बनाने तथा लोगों को शौचालय इस्तेमाल के लिये प्रेरित करने के लिये लुधियाना जिला प्रशासन ने ‘मेरे शौचालय के साथ सेल्फी’ अभियान की शुरुआत की।
  • अभियान की शुरूआत में पंजाब सरकार और भारती फाउंडेशन द्वारा शौचालय सुविधा प्राप्त लाभार्थियों से अपने शौचालय के साथ सेल्फी लेने का आग्रह किया गया है।
  • सबसे बेहतरीन सेल्फी और सभी सुविधाओं युक्त सबसे अच्छे शौचालय के मालिक को 2 अक्टूबर को जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा।
  • लुधियाना प्रशासन का लक्ष्य-31 अक्टूबर तक सभी शहरी घरों को शौचालय सुविधा युक्त करने तथा खुले में शौच से मुक्त करना है।
  • इस लक्ष्य की पूर्ति के लिये पंजाब सरकार और भारती फाउंडेशन ने 31 अक्टूबर तक 26,107 शौचालयों को बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 20000 शौचालय बनाये जा चुके हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://timesofindia.indiatimes.com/city/ludhiana/Ludhiana-administration-starts-Selfie-with-my-Shauchalya-campaign/articleshow/54382979.cms
http://www.hindustantimes.com/punjab/selfie-with-my-shauchalya-campaign-to-boost-toilet-use-under-swachh-bharat-in-ludhiana/story-0VbiedMTPgKdlrmVx7ISQI.html