शेन वॉर्न

प्रश्न-4 मार्च‚ 2022 को ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन हो गया। उनके संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) वॉर्न का निधन थाईलैंड में हुआ।
(b) 145 टेस्ट मैचों में उन्होंने 708 विकेट हासिल किए थे।
(c) वॉन की कप्तानी में वर्ष 2008 में राजस्थान रॉयल्‍स ने आईपीएल के पहले सीजन का खिताब जीता था।
(d) वॉर्न को वर्ष 2015 में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 4 मार्च‚ 2022 को ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का कोह सामुई (Koh Samui) थाईलैंड में निधन हो गया।
  • शेन वॉर्न की कप्तानी में आईपीएल के पहले सीजन वर्ष 2008 में राजस्थान रॉयल्‍स ने खिताब जीता था।
  • वॉन ने आईपीएल में कुल 55 मैच खेले जिसमें उन्होंने 57 विकेट लिए और 198 रन बनाए।
  • वह श्रीलंका के मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।
  • वॉर्न वर्ष 1999 में आईसीसी विश्वकप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल दोनों दिग्‍गजों के सम्मान में थे।
  • वर्ष 1992-2007 के बीच उनकी अतुल्य उपलब्धियों के लिए विजडन ने शताब्दी के पांच क्रिकेटरों में चुना था।
  • वर्ष 2007 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका क्रिकेट ने दोनों दिग्‍गजों को सम्मान में दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट शृंखला का नाम वॉर्न-मुरलीधरन ट्रॉफी रखा।
  • वर्ष 2013 में उन्हें आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
  • एशेज क्रिकेट (ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच) में उन्होंने 195 विकेट लिए थे।
  • टेस्ट कॅरियर में वार्न ने 37 बार पारी में 5 विकेट और मैच के 10 बार 10 विकेट हासिल किए थे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिक-

https://www.hindustantimes.com/india-news/warne-drifts-away-cricket-legend-52-dies-in-thailand-101646418734064.html#:~:text=%E2%80%9CIt%20is%20with%20great%20sadness,he%20could%20not%20be%20revived.

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/cricket/news/legendary-australian-spinner-shane-warne-dies-of-suspected-heart-attack/articleshow/89997675.cms