शेखर बसु

Shekhar Basu,Bharat Atomic Research Centre,Nuclear Recycle Centre

प्रश्न-अभी हाल में ही परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए शेखर बसु का संबंध किस पनडुब्बी परियोजना से रहा है-
(a) आई एन एस अरिहंत
(b) आई एन एस चक्रा
(c) आईएन एस सिंधुघोष
(d) आई एन एस अरिदमन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 अक्टूबर, 2015 को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (Bhabha Atomic Research Centre) के निदेशक एवं परमाणु पुनरावृत्ति मंडल (Nuclear Recycle Centre) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेखर बसु को परमाणु ऊर्जा आयोग का नया अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा सचिव बनाया गया है।
  • श्री बसु वर्तमान अध्यक्ष डॉ. आर.के. सिन्हा का स्थान ग्रहण करेंगे जो कि 23 अक्टूबर, 2015 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
  • शेखर बसु अपनी 64 वर्ष की आयु तक इस पद पर अर्थात 19 सितंबर 2016 तक कार्य करेंगे।
  • ये भारत के जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक हैं जिनका इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र कलपक्कम में परमाणु कचरा प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
  • इन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान, जैव चिकित्सा विज्ञान, ऊर्जा, स्वास्थ्य, खाद्य और कृषि क्षेत्रों की परियोजनाओं एवं अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
  • भारत सरकार इन्हें परमाणु ऊर्जा एवं अनुसंधान कार्य में इनके योगदान के लिए वर्ष 2014 में पद्म श्री सम्मान से सम्मानित कर चुकी है।
  • इन्होंने आईएनएस अरिहंत नामक पनडुब्बी में 100 मेगावाट से कम के परमाणु ऊर्जा रिएक्टर के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान किया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/erelease.aspx
http://www.uniindia.com/barc-director-sekhar-basu-appointed-as-secy-atomic-energy/national/news/230088.html
http://www.barc.gov.in/leaders/index.html