रवीन्द्र जैन

Ravindra Jain

प्रश्न-रवीन्द्र जैन को किस फिल्म में संगीत देने के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
(a) राम तेरी गंगा मैली
(b) चितचोर
(c) हिना
(d) नदिया के पार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार रवीन्द्र जैन का 9 अक्टूबर, 2015 को 71 वर्ष की उम्र में मुंबई की लीलावती अस्पताल में निधन हो गया।
  • इनका जन्म 28 फरवरी, 1944 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जाने माने संस्कृत विद्वान एवं आयुर्वेदाचार्य पंडित इन्द्रमणि जैन के यहां हुआ था।
  • ये जन्मांध थे, इन्होंने अपने पिताजी की प्रेरणा से पंडित जी.एल.जैन, पंडित जनार्दन शर्मा और पंडित नाथू राम से संगीत की शिक्षा ग्रहण की।
  • इन्होंने साठ के दशक में कोलकाता की फिल्मों में संगीत दिया और सत्तर के दशक के प्रारम्भिक वर्ष में मुंम्बई फिल्म उद्योग से जुड़ गये।
  • इनके संगीत से सजी प्रमुख फिल्म हैं-चोर मचाये शोर, गीत गाता चल, चितचोर, अंखियों के झरोखे से, नदियां के पार, राम तेरी गंगा मैली, हीना, विवाह, एक विवाह ऐसा भी।
  • इन्होंने प्रसिद्ध पैराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ में संगीत दिया था एवं गायन भी किया था।
  • इन्हें वर्ष 1985 में ‘फिल्म राम तेरी गंगा मैली’ के संगीत के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
  • भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में इन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/cities/mumbai/musician-ravindra-jain-passes-away/article7743497.ece
http://www.ravindrajain.in/
https://en.wikipedia.org/wiki/Ravindra_Jain